जगलपुर| शहर के दलपत सागर वार्ड से भाजपा नेता और वरिष्ठ पार्षद नरसिंह राव के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर शाम की है। नरसिंह राव पर हमला करने वालों में निकेत झा व अन्य का नाम सामने आया है। निकेत झा ने कुछ समय पहले ही नरसिंह राव के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था और वे चुनाव हार गये थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच में तनाव की स्थिति थी। पार्षद नरसिंह राव ने बताया कि निकेत व उसके साथ कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे थे और विवाद करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। कई जगह चोट आई है।


