जांजगीर | छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 15 अप्रैल को हाई स्कूल मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में मशहूर सिंगर शाहनाज अख्तर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस आयोजन की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। कार्यक्रम का आयोजन इशिका लाइफ फाउंडेशन कर रहा है। इसमें कला, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए विशेष प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही सामाजिक जागरूकता के लिए एक अभियान भी चलाया जाएगा।


