भास्कर न्यूज | जांजगीर शिक्षा विभाग में फार्म 16 जारी करने शिक्षक से 500 रुपए मांगने वाले लिपिक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। पीड़ित उपेंद्र कुमार धीवर शासकीय प्राथमिक शाला सोनडीह में िशक्षक है। उसने 22 जनवरी 25 को फार्म 16 के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बीईओ कार्यालय के लिपिक भुवन सिदार ने उससे 500 रुपए मांगे। इनकार करने पर उसने आवेदन अस्वीकार कर दिया। 23 फरवरी 25 को ऑपरेटर देवेन्द्र देवांगन ने शिक्षक को फोन कर फार्म 16 तैयार होने की जानकारी दी, जब शिक्षक ने सहमति दी, पर जैसे ही शिक्षक ने दस्तावेज लेने का प्रयास किया तो फिर से उससे रिश्वत की मांग की गई। पैसे देने से इनकार करने पर फार्म 16 को हाथ से छीन लिया। भविष्य में किसी भी कार्य को न करने की धमकी दी गई। उसने इसकी शिकायत बीईओ रत्नमाला से की। ऐसे में उन्हांेने इसकी जानकारी डीईओ को दी। शिकायत पर जांच के लिए डीईओ अश्विनी भारद्वाज ने टीम बनाई। जिसने जांच में शिकायत को सही बताया। भास्कर ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी।


