हसौद | हसौद थाना क्षेत्र के मल्दाखार में ईंट से भरे ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से ट्राली में बैठे नाबालिग मजदूर दिलचंद केंवट की ईंट से दबकर मौके पर मौत हो गई। ट्राली में सवार अन्य 2 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक मजदूर दिलचंद केंवट, नगाराडीह गांव का रहने वाला है। दरअसल, ईंट से भरा हुआ ट्रैक्टर मौहाडीह से नगाराडीह की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर की ट्राली में 3 मजदूर बैठे हुए थे। इस दौरान ट्रैक्टर मल्दा खार के पास पहुंचा था कि ट्राली पलटने से ईंट में दबकर मजदूर दिलचंद केंवट की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य 2 घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


