भास्कर न्यूज | अमृतसर तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल 6 साल के बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना घरिंडा की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में घायल ताई भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। मृतक की पहचान मनकीरत सिंह (6) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नथूपुरा के रहने वाले मनजिंदर सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को उसकी ताई अमरजीत कौर, भतीजा मनकीरत सिंह अड्डा भकना कलां से ऑटो रिक्शा में बैठकर गांव रामपुरा अपनी बहन मनदीप कौर के घर जा रहे थे । इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए जांच कर रही हैं।


