प्राथमिक शिक्षा को मातृ भाषा में उपलब्ध कराएं

संगम| आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पर संभाग आयुक्त को आवेदन सौंपा है। इसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को मातृ भाषा में उपलब्ध कराने और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों की भर्ती की मांग की। संगठन के संभाग अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल ने कहा आदिवासी क्षेत्रों में मातृ भाषा में शिक्षा देने से बच्चों को बेहतर समझ विकसित होगी और उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी। उन्होंने मांग की कि स्थानीय बेरोजगार शिक्षित युवाओं को ही स्थानीय स्कूलों में शिक्षक पदों पर नियुक्त किया जाए, जिससे न केवल शिक्षा स्तर में सुधार होगा, बल्कि बस्तर क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आवेदन सौंपने के दौरान जिला सचिव रुपसिंग बघेल, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष ठुमेश्वर मौर्य, संतोषी नाग आदि मौजूद थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *