108 देशों के लाखों लोगों ने एक साथ एक ही समय में नवकार महामंत्र का जाप किया

भास्कर न्यूज | देवरबीजा ग्राम बीजा ओसवाल भवन में 9 अप्रैल को जैन श्रीसंघ ने एक साथ एक ही समय पर नवकार महामंत्र का जाप किया। बीजा सहित बेमेतरा जिले के सैकड़ों श्रद्धालु इसके साक्षी बने। इसी दिन वैश्विक स्तर पर नवकार महा दिवस मनाया गया। भारत ही नहीं, 108 देशों के लाखों लोगों ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर मंत्र का जाप किया। मंत्र की गूंज भारत से निकलकर पूरी दुनिया में सुनाई दी। इस आयोजन का उद्देश्य केवल विश्व रिकॉर्ड बनाना नहीं था। इसका मकसद शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश फैलाना था, जो नवकार मंत्र की आत्मा में समाहित है। इस अवसर पर भंवरलाल गोलछा, सुरेश बाफना, गौतम बाफना, गौतम मालू, शांतिलाल कर्नावट, ज्ञानचंद बोथरा, उत्तम छाजेड़, दिनेश बोथरा, राजेश सांखला, लोकेश पारख, गौतम बोथरा, रोहित कर्नावट, राकेश सांखला, राजेश मालू, संजू मालू, राजा, विकास, संदीप, कंचन गोलछा, शोभा बाफना, उषा मालू, जूली सांखला, निर्मला बाफना, नीतू, सोनल बोथरा, सुरभि, दीपिका, सुशीला, रंजना, कनक, सीमा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *