अमृतसर | विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के दौरान शुक्रवार को डेरा बाबा नानक में तैनात माल पटवारी हरजीत राय को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेता गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि बटाला के गांव नसीरपुर निवासी सुरिंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायत के बाद जांच के दौरान पाया गया कि पटवारी ने जमीन का इंतकाल रोकने के बदले रिश्वत मांगी थी। आरोपी पर विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। हालांकि मामले की जांच जारी है।


