श्री राम कथा में सीता विवाह प्रसंग सुनाया

लुधियाना| श्री विश्वकर्मा मंदिर सिमरनजीत नगर टिब्बा रोड में राम कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को कथा ब्यास बाल संत मनोज महाराज ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कृतार्थ किया। कथा करते हुए बाल संत मनोज ने कहा कि एक बार देवी सीता जी ने इस धनुष को उठा दिया था, जिससे प्रभावित हो कर जनक जी ने सोचा कि यह कोई साधारण कन्या नहीं है। अत: जो भी इससे विवाह करेगा, वह भी साधारण पुरुष नहीं होना चाहिए। इसीलिए ही जनक जी ने सीता जी के स्वयंवर का आयोजन किया और यह शर्त रखी थी जो कोई भी इस शिव-धनुष को उठाएगा, सीता जी उसी से विवाह करेगी। इस मौके पर आचार्य विकास तिवारी, आलोक तिवारी, मनोहर लाल, मोहन गुप्ता, जसवीर सिंह, कमलेश, पीएस मिश्रा, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *