स्कूल में शहीदी दिवस मनाया गया

लुधियाना| गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन में खालसा पंथ के चार साहिबजादों की शहीदी के उपलक्ष्य में ‘श्री सुखमनी साहिब पाठ’ का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। इस पवित्र अवसर पर स्कूल के सभी संकाय सदस्यों ने एकजुट होकर श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया। पाठ के बाद शबद कीर्तन हुआ। इसके बाद अरदास की गई, जिसमें सभी ने प्रार्थना की। इस पवित्र आयोजन के अंतर्गत ‘कड़ा प्रसाद’ वितरित किया गया । कार्यक्रम का समापन लंगर के आयोजन से हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने आशीर्वाद के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। इस आध्यात्मिक यात्रा ने सभी के दिलों और आत्माओं को शांति और सुकून प्रदान किया, साथ ही समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *