मां बगलामुखी धाम पधारे भगवान तिरुपति के स्वरूपों का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

भास्कर न्यूज | लुधियाना मां बगलामुखी धाम में व्यापार वृद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान तिरुपति के स्वरूप लेकर धाम पहुंचे भगवान तिरुपति रथयात्रा कमेटी के सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना जगत जननी के चरणों में की। इससे पूर्व महंत प्रवीण चौधरी ने पुष्प वर्षा कर जयघोषों के साथ धाम में पधारे भगवान तिरुपति जी का भव्य स्वागत किया। व्यापार वृद्धि यज्ञ में उपस्थित यजमान परिवारों ने यज्ञ में पूर्णाहुतियां डाल आरती उतारी। महंत प्रवीण चौधरी उपस्थित जनसमूह को व्यापर में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलने पर सफलता के उपाय बताते हुए कहा कि मां बगलामुखी के चरणों में बैठ कर मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालने से व्यापार में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होता है। धन में बरकत से व्यापारिक स्थल व घर परिवार में सुख समृद्धियों का आगमन होता है। धाम के प्रमुख सेवादार मनप्रीत छतवाल ने 30 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले 225 घंटे के अखंड यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सेवक मंडल महायज्ञ के आयोजन की तैयारियों में जुटा है। जितेन्द्र सूद ने बताया अखंड महायज्ञ में देश-विदेश से हजारों भक्त शामिल होंगे। सेवक सुनील महाजन व रमन घई ने महानगर वासियों को निमंत्रण देते हुए मां बगलामुखी ने भक्तों को यज्ञ में शामिल होने को कहा। इस अवसर पर गौरव कालिया, पुरुषोत्तम चौधरी, साहिल अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुधीर महाजन, बलजीत त्रिखा, वरुण जेठी, अनुज कुमार, बलजोत सिंह, तुषार बांसल, आशुतोष गुप्ता, नरेन्द्र मोहिनी, अरुण मेहता, गुनीत खेरा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *