शराब बांटने के मामले में 19 बोतल बरामद कर 3 पर हुआ पर्चा

लुधियाना|चुनावी दिनों में शराब बांटने के मामले में विभिन्न इलाकों में लोगों पर पर्चा दर्ज किया। इसके तहत पहला मामला थाना डिवीजन-2 में अज्ञात आरोपी पर दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार की रात को पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। तभी दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब के पास से बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया। फिर आरोपी ने एक लिफाफा फेंक किया। इसकी जांच की तो उसमें से 8 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी व्यक्ति की पहचान न होने की वजह से अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरा मामला थाना सदर में 2 आरोपियों पर दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि संगोवाल इलाके के पास कुछ लोग कार में शराब बांट रहे है। कार PB10JF-8001 की तलाशी लेते हुए उसमे से 11 बोतल शराब बरामद हुई है। इसमें दो व्यक्ति बैठे थे। इनकी पहचान शिव शरण सिंह पुत्र गुरनाम सिंह और मनप्रीत सिंह वासी लुहारा के रूप में हुई। दोनों पर थाना सदर में पर्चा दर्ज कर लिया है। लुधियाना|नगर निगम चुनाव के ठीक एक रात पहले, थाना मोती नगर की पुलिस ने जमालपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार की तरफ से यह शराब अपने इलाके में बांटी जानी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जमालपुर के लवली स्वीट्स के पास 2 कारों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम को दोनों कारों से अवैध शराब की 10 पेटियां मिलीं। हालांकि, यह शराब किसकी थी या इसके वितरण का मकसद क्या था, इस बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, और जल्द ही इस पर अपडेट देने का आश्वासन दिया है। एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों कारों को थाना ले आई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह शराब किसकी थी, इसे किस उद्देश्य से लाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *