दौैसा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के मान क्लब मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कलेक्टर देवेंद्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामस्वरूप चौहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा और एसडीएम मूलचंद लूणीया समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी में फुटबॉल खिलाड़ी मान क्लब पर पहुंचे। जहां दौसा और बांदीकुई टीम के बीच मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। कलेक्टर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। एडीएम ने बताया कि जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाम को बजरंग मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दौसा, केंद्रीय विद्यालय हरिपुरा, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौसा खुर्द, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेड़ला, विवेकानंद सीनियर हायर सेकण्डरी स्कूल दौसा, कलाकार राम अवतार शर्मा प्रधानाचार्य, कलाकार रामू मास्टर द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। रात 8 बजे से कवि सम्मेलन उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बजरंग मैदान पर ही रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ होगा। कवि सम्मेलन में देश के दिग्गज कवि शशिकांत यादव, बाबू बंजारा, विष्णु उपाध्याय, बलराम श्रीवास्तव, अर्जुन अल्लहड़, सपना सोनी, मारुति नंदन, अशोक दीप और अनुराग प्रेमी अपनी बेहतरीन कविता पाठ करेंगे।


