राजनांदगांव| ग्राम तुमड़ीबोड़ में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन रखा गया है। सुबह 11 बजे शोभायात्रा, गली भ्रमण, दौना मानस परिवार करमतरा से धनंजय साहू की प्रस्तुति होगी। शाम 4 बजे अतिथि स्वागत एवं 5 बजे भोजन भंडारा रखा गया है। यहां विधायक दलेश्वर साहू, इंद्रसेन साहू, किरण साहू, महेंद्र यादव, हेमंत साहू, अमरनाथ साहू, मनीष साहू, मदन साहू, सरिता साहू, जया साहू, भुवाल साहू, हेमसिंह, खेलूराम, भुनेश्वरी साहू, अमरोतन साहू आदि बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


