राजनांदगांव| रामदरबार चौक पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। यहां डीमार्ट जाने वाले मार्ग पर नाली के ऊपर बड़ा गड्ढा है। उस पर सीमेंटीकरण नहीं किया गया है। इस नाली में कई बार छोटी गाड़ियां और बाइक चालक गिर रहे हैं। बुधवार की दोपहर चौक पर मुड़ते वक्त एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। कुछ देर तक यहां यातायात बाधित रहा।


