नकली होलोग्राम व लेबल उपलब्ध कराने वाला नागपुर से गिरफ्तार, नोट गिनने की मशीन जब्त

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव डोंगरगढ़ के करवारी रोड फार्म हाउस में जब्त शराब के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों को छग आबकारी की नकली होलोग्राम और लेबल उपलब्ध कराने वाले को नागपुर से पकड़ा है। आरोपी ने होलोग्राम व लेबल जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी रोहित उर्फ सोनू नेताम को होलोग्राम और लेबल उपलब्ध कराने वाले आरोपी मनोज जसाराम को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की। जिसमें उनसे नेटवर्क की जानकारी देते नागपुर के चंदन ममतानी से होलोग्राम और लेबल खरीदने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर चंदन ममतानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह बात स्वीकारी है। इधर पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित उर्फ सोनू नेताम के घर से रुपए गिनने की मशीन भी जब्त की है। अब तक 14 गिरफ्तार हुए फार्म हाउस में पकड़ी गई 27 लाख की शराब और अवैध बॉटलिंग यूनिट में पुलिस अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें मुख्य आरोपी रोहित उर्फ सोनू और उसके सहयोगी नंद किशोर उर्फ छोटा कट्‌टी को रिमांड में रखकर पूछताछ की जा रही है। इसी पूछताछ के बाद पुलिस पूरे अवैध कारोबार के नेटवर्क से जुड़े लोगों को लगातार गिरफ्तार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *