राजनांदगांव| पुलिस की संयुक्त टीम ने घुमका क्षेत्र के बरगाही में जुए की फड़ में दबिश दी है। जहां से जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 17 हजार 422 रुपए सहित एक कार, बाइक और 4 मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरगाही के बांध किनारे जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली। जहां टीम ने छापेमारी की। जहां से अनिल टंडन, रुपेश वर्मा, इमरान खान और कलाराम साहू को जुआ खेलते पकड़ा गया।


