हाथी के हमले में बाइक सवार हुआ घायल, भर्ती

भास्कर न्यूज | कोरबी-चोटिया चोटिया-कोरबी मुख्य मार्ग पर मातिन दाई मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क से गुजर रहे बाइक सवार ग्रामीण का हाथी से सामना हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। बाइक के पीछे चल रहे कैंपर वाहन के चालक व अन्य दो लोगों ने सूझबूझ दिखाई और घायल ग्रामीण को बैठाने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को कैंपर वाहन में लोड कर मौके से रवाना हुए। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में हाथियों का झुंड घूम रहा है। कोरबी मुख्य मार्ग से ही चोटिया का डंपिंग यार्ड लगा हुआ है, जहां हाथियों का विचरण क्षेत्र है। इसी दल में शामिल हाथी मुख्य मार्ग की सड़क को पार करते समय बाइक सवार एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। महीनेभर से डंपिंग यार्ड में लगभग 36 हाथियों का दल डेरा जमाया हुआ है। दल में शामिल हाथियों के सड़क के नजदीक आने से पहले भी आवाजाही बाधित हो चुकी है। एक दिन पहले ही दल से अलग होने के बाद दंतैल हाथी ने फुलसर, खड़फड़ी पारा में जमकर उत्पात मचाया था। तीन किसानों के मकानों को उजाड़ दिया था। इन दिनों वनोपज संग्रहण के ग्रामीण जंगल जाते हैं। ऐसे में हाथियों की बेहतर निगरानी से ही ग्रामीणों को जंगल जाने से रोका जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *