बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से चिरमिरी सड़क किनारे घरों में बिजली कनेक्शन देने पोल के नीच बॉक्स में मीटर लगाया गया है। देखरेख के अभाव में मीटर पूरी तरह से डस्ट से ढंक चुका है और अब इसके अंदर पौधे उगने लगे हैं। इसमें हाई वोल्टेज का करंट भी सप्लाई होता है, फिर भी विभाग के जिम्मेदार ध्यान देना भूल गए। यह बॉक्स खुला रहता है, साथ ही यह बच्चों की पहुंच के भीतर भी है। यहां से गुजरने वालों के लिए यह खुला बॉक्स खतरे को न्योता दे रहा है।


