बैकुंठपुर| प्रेमा बाग मंदिर परिसर में तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन कथा का आयोजन 20 अप्रैल से शुरू होगा। तीन दिवसीय कथा का समापन 22 अप्रैल को होगा। देवराहा बाबा सेवा समिति प्रेमा बाग बैकुंठपुर व राम चरण अनुरागियों ने इसका आयोजन किया है। कथा का विषय सुंदर कांड सुंदर क्यों और हनुमान महात्म्य है। आयोजन में नपा बैकुंठपुर व शिवपुर चरचा में कार्यरत सभी सफाई मित्रों को बीमा पॉलिसी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी राजनीतिक विश्लेषक प्रभंजन सिंह ने दी। आयोजन की तैयारियां मंदिर परिसर में शुरू कर दी गई है। कथा में श्री हनुमान के चरित्र की कथा राधव सेवा समिति शिवरीनामण तेंदुआ धाम के डॉ. अशोक हरिवंश सुनाएंगे।


