राजिम| राजिम के ग्राम टेक में ग्रामवासियों के सहयोग से शीतला मंदिर चौ में त्रिदिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 10 अप्रैल, गुरुवार को कलश यात्रा, 11, 12, 13 अप्रैल को यज्ञ और 14 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति और गीता पाठ के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा। यज्ञ सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि कथा प्रवचन एवं कीर्तन 1 बजे से प्रारंभ होंगे। कार्यक्रम में 11 अप्रैल को पंडवानी बोरिद (फिगेश्वर), 12 अप्रैल को रामधुनि लुगे (छिपली) और 13 अप्रैल को एकता फाग मंडली बकली (कुरुद) द्वारा विशेष प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। सभी भक्तों के लिए ग्रामवासियों द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया है।


