रांची में गड्‌ढे में मिला दो युवकों का शव:हत्या या हादसा, अब तक स्पष्ट नहीं, पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी किए बरामद

रांची के टाटीसिलवे के आरा गेट के पास सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्‌ढे से दो युवकों का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बाइक समेत दो युवकों को गड्‌ढ़े में गिरा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाइक सहित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों युवक गुमला जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। हत्या या हादसा, अब तक स्पष्ट नहीं दोनों के शव के साथ हथियार मिलने के बाद से पुलिस इसे अलग एंगल से भी देख रही है। दोनों के शव का मिलना हादसा या हत्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। टाटीसिलवे पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। जब तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो जाती है तब तक दोनों की मौत को संदेहास्पद ही मान रही है। पुलिस इसी एंगल से जांच भी कर रही है। गुमला का रहने वाले हैं दोनों मृतक टाटीसिलवे थाने की पुलिस की ओर से बताया गया कि मरने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों गुमला के ही रहने वाले हैं। एक का नाम संदीप साहू है, वहीं दूसरे की पहचान गोपाल साहू के रूप में हुई है। दोनों सिसई थाना क्षेत्र के डरहा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उनके हथियार के साथ चलने के पीछे की वजह जांच रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *