किसान के घर 10 फीट का कोबरा VIDEO:कोरबा में धान की बोरियों के बीच छिपा था सांप, फुंकार सुनते ही उड़े होश

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक किसान के घर 10 फीट लंबा किंग कोबरा कुंडली मारकर बैठा हुआ था। धनाऊ सिंह नामक किसान जब अपने कमरे में धान की बोरियां निकालने गया, तो सांप को देखकर उसके होश उड़ गए। सांप की फुंकार सुनते ही किसान चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भाग निकला। उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। खबर फैलते ही कई ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम के साथ स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि किंग कोबरा आमतौर पर किसी को नहीं छेड़ता। लेकिन गुस्सा होने पर यह काट सकता है। इसके काटने से जान भी जा सकती है। कोरबा वन मंडल के कई क्षेत्रों में किंग कोबरा देखे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। पहले इन्हें फसरखेत रेंज में देखा गया था। अब बालको-रेंज के पोड़ीखोवा गांव में भी मिला है। वन विभाग किंग कोबरा के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। जिन क्षेत्रों में ये अधिक पाए जाते हैं, वहां मुनादी और विशेष कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *