बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौत:जमशेदपुर में काम पर जाते समय हुआ हादसा, बस का चालक फरार

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 पर बड़ाबांकी के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। टाटा से ओडिशा जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रोज एक साथ काम पर जाते थे मृतकों की पहचान बारीडीह निवासी राजेश सोरेन (50) और मोहरदा निवासी अंजना महतो (45) के रूप में हुई है। दोनों आस्था वैली में सिविल मजदूर के रूप में काम करते थे। वे रोज एक साथ काम पर जाते थे। हादसे के समय भी दोनों जमशेदपुर से आस्था वैली की ओर जा रहे थे। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों स्कूटी से दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बस ड्राइवर की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। पुलिस ने फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *