मिहिजाम में महावीर जयंती पर निकली भव्य झांकी:बाघ-गाय को एक साथ पानी पीते दिखा अहिंसा का संदेश, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

जामताड़ा के मिहिजाम में गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई इस झांकी में भगवान महावीर की प्रतिमा को फूलों और रोशनी से सजे रथ पर विराजमान किया गया। बैंड-बाजों की मधुर ध्वनियों के बीच पीतांबर वस्त्रधारी जैन धर्मावलंबी शहर की सड़कों पर निकले। झांकी में शामिल लोग ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का संदेश देते हुए आगे बढ़े। झांकी का मुख्य आकर्षण एक विशेष दृश्य था। इसमें बाघ और गाय को एक साथ पानी पीते हुए दिखाया गया। यह दृश्य भगवान महावीर के अहिंसा के संदेश को जीवंत रूप से प्रस्तुत कर रहा था। शहरवासियों ने अपने घरों से बाहर निकलकर झांकी का स्वागत किया शहर के गणमान्य लोगों ने भी शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। थाना प्रभारी ने शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया। शहरवासियों ने अपने घरों से बाहर निकलकर झांकी का स्वागत किया। यह भव्य झांकी मिहिजाम शहर में धार्मिक सद्भाव और एकता का प्रतीक बनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *