महावीर जयंती पर कोंडागांव में निकली शोभायात्रा:जैन समाज ने PM मोदी और CM साय को भेजा वैश्विक शांति अभियान में शामिल होने का न्योता

कोंडागांव में भगवान महावीर के 2623वें जन्मकल्याणक पर ओसवाल सकल जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान विविध भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत सुबह मंगलाचरण और महावीर स्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर यात्रा आगे बढ़ी। इसमें महावीर स्वामी के जीवन प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया। महिला मंडल, युवक मंडल और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महावीर के सिद्धांतों को अपनाने की अपील कार्यक्रम में विशेष पूजा-अर्चना, जन्माभिषेक और प्रवचन हुए। बच्चों ने धार्मिक नाट्य मंचन किया। स्थानीय कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। विद्वानों ने महावीर स्वामी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। जैन समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को वैश्विक शांति और अहिंसा संदेश अभियान में शामिल होने का न्योता भेजा है। जैन श्रीसंघ के महामंत्री मनोज जैन और अध्यक्ष हरीश गोलछा ने लोगों से महावीर के सिद्धांतों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और संयम का माहौल बनाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *