खलिहान में रखी गेहूं की फसल में लगी आग:ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, डेढ़ लाख रुपए का नुकसान

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में स्थित रामगढ़ गांव में खलिहान में रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 50 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो चुका था। इससे किसान को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। रामगढ़ पंचायत के उपसरपंच कानू भाई के अनुसार गुरुवार शाम रतन पाटीदार के खलिहान में रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की कमी के कारण कोई मदद नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 50 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो चुका था। इस घटना से किसान को लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद उपसरपंच ने जिला प्रशासन से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पर्याप्त दमकल की व्यवस्था जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *