बड़वाह-कॉलेज में 1965 से 2020 बैच के पूर्व विद्यार्थी जुटे:गीत-संगीत के साथ याद किए पुराने किस्से, फोटो खिंचवाईं

बड़वाह सरकारी कॉलेज में गुरुवार को पूर्व छात्र संगठन ने “पुरानी यादें” कार्यक्रम किया। शाम 4 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में 1965 से 2020 बैच के 200 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आयोजक समिति ने ढोल की थाप पर सभी का स्वागत किया। रजिस्ट्रेशन और बैच वितरण के बाद पूर्व विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। कई पूर्व छात्राएं अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कार्यक्रम में पहुंची। सभी ने फोटो खिंचवाईं और कॉलेज के पुराने दिनों की यादें साझा कीं। लोगों ने पुराने किस्से याद किए कार्यक्रम में प्रशांत जूमडे, बृजेंद्र जोशी, सुधीर सेंगर, ज्योति जैन, गुरदीप भाटिया, राजेश जायसवाल, सुरेंद्र सिंह भाटिया समेत कई पूर्व विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन के किस्से साझा किए। इस आयोजन के लिए सभी ने समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन प्रतिवर्ष करने का अनुरोध किया। अंतरराष्ट्रीय लोक नर्तक और पूर्व छात्र संजय महाजन ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डॉ. परेश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम का संचालन किया और दिलीप गोयल ने आभार व्यक्त किया। इनकी रही मौजूदगी शाम 6 बजे से मंचीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डी.के. अत्रे, डॉ. एन.के. सोनी, डॉ. रमेश जांचपुरे और डॉ. प्रेमलता तिवारी सहित कई मौजूद रहे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंगला ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सुराणा, महीम ठाकुर, प्रवीण शर्मा, राजेश जायसवाल आदि मंचासीन रहे। आयोजक समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडया, उपाध्यक्ष दिलीप गोयल, सचिव अभिषेक चतुर्वेदी, शंकर कर्मा, संतोष बिरला ने अतिथियों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *