रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक गुरुवार को महाराजा अग्रसेन भवन में जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। 13 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश चंद्र अग्रवाल को पूर्ण समर्थन देते हुए विजयी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद जन समस्याओं को दूर करने व समाज सुधार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी भागचंद पोद्दार, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान महामंत्री पवन शर्मा, श्रीश्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने भी अपने विचार रखे। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित, रांची जिला मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, समर्पण शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन व सम्मानित किया गया। संचालन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने किया।


