मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 14 अप्रैल को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के लिए आयोजित होने वाले शिला पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रणय कुमार, प्रीति वर्मा, अयोध्या दास तथा मिथिलेश कुमार शामिल थे।


