पंजाबी हिंदू बिरादरी 13 को मनाएगी वैशाखी

रांची | पंजाबी हिंदू बिरादरी 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाएगी। यह निर्णय पंजाबी भवन में बिरादरी की हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने की। यह कार्यक्रम डोरंडा चौक स्थित पाम ट्री बैंक्वेट हॉल निकट तिवारी बेचर पेट्रोल पंप में शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मुंबई की कलाकार बहनें मल्होत्रा सिस्टर्स अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के अतिथि संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता होंगे। कार्यक्रम में बिरादरी के पूर्व अध्यक्षों, महासचिवों, चिकित्सकों, वकीलों, प्राध्यापकों सहित 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले तमाम वरीय नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। अरुण चावला ने बताया कि बैठक में 19 नए सदस्यों को बिरादरी की आजीवन सदस्यता देने के लिए प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में राजेश मेहरा, राजेश खन्ना, मुकुल तनेजा, रणदीप आनंद, चरणजीत मुंजाल, विनोद माकन, अरुण चावला, रवि पराशर अशोक माकन व तरुण जुल्का व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *