पुलिस लाइन में दिवंगत रसोइया दशरथ खाखा को दी गई श्रद्धांजलि

रांची | पुलिस लाइन में गुरुवार को दिवंगत रसोईया दशरथ खाखा को श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम सलामी में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक नगर, परिचारी प्रवर प्रथम, परिचारी प्रवर द्वितीय, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा रांची के सदस्य व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सिटी एसपी आवास में कार्यरत रांची जिला बल के रसोइया दशरथ खाखा की ड्यूटी के दौरान पैर फिसल गया था और गिरने से उनके माथे में गंभीर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया था। देहांत के बाद उनके पार्थिव शरीर को सम्मान पूर्वक उनके पैतृक गांव गुमला भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *