भगवान महावीर अस्पताल व रिसर्च सेंटर संस्थान ने महावीर जयंती पर गुरुवार को 1000 लोगों व मरीजों को फलाहार का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, सचिव पंकज सेठी, पूरणमल जैन, हॉस्पिटल समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. वीके जैन, सह सचिव रोहित जैन व अमित जैन, उपाध्यक्ष गोविंद सरावगी व कमल व अन्य सदस्यों ने लोगों के बीच फल बांटे।


