विधानसभा थाना में नया सराय निवासी मीना परवीन ने घर में घुसकर मारपीट, गोली मारने की धमकी व अभद्र व्यवहार करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया है कि वह घर में अकेली थी। उसी दौरान डोरंडा परसटोली के रहने वाले कमाल हसन, वसीम कमाल सहित अन्य उनके घर पर आए। आरोप है कि उन लोगों ने कहा कि तुम्हारा बेटा हमसे तगादा करता है। उसको गोली मार देंगे। आरोपी उनके घर के अंदर घुस आए और उनके साथ धक्का मुक्का करते हुए अभद्र व्यवहार किया। उन्हें गालियां दी गई। लोगों ने कहा कि जो केस उनकी ओर से दर्ज कराया गया है उसे वापस ले नहीं तो उसको उठा लेंगे और गोली मार देंगे।


