पोखर टोली रोड नंबर 1 स्थित एक बंद मकान में चोरी हो गई। मकान मालिक किशोर कुमार सिन्हा अपने बेटे नीतीश कुमार सिन्हा के पास बेंगलुरु गए थे। घर की देखरेख के लिए 8 अप्रैल को कौशल मेहता वहां पहुंचे। कौशल ने देखा कि अंदर का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पत्नी भावना सिन्हा को सूचना दी। दोनों ने मिलकर जांच की। पता चला कि 55 इंच का टीवी, गैस चिमनी और गैस स्टोव गायब हैं। कौशल मेहता ने एयरपोर्ट थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।


