17 साल के बेटे की हत्या का आरोप, शव अस्पताल परिसर में मिला, केस दर्ज

धुर्वा की रहने वाली रिंकी देवी ने बेटे कुणाल कुमार की हत्या का आरोप लगाया है। रिंकी देवी लोअर बाजार थाना में अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए 9 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार 5 अप्रैल की सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच कुछ युवक उनके घर आए। तीनों उनके बेटे कुणाल को अपने साथ ले गए। लेकिन वह रात में अपने घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि कुणाल का शव सदर अस्पताल की बाउंड्री के अंदर लावारिस हालत में पड़ा है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिम्स में हुआ। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए गए। रिंकी देवी ने बताया कि पहले से ही कुछ लोग उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहे हैं। ये लोग उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में उन्होंने पहले भी हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज करा रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *