थाना क्षेत्र के गेतलसूद निवासी राजो देवी पति माना महतो को पुलिस ने अवैध रूप से गांजा रखने और गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआईजी सह एसएसपी और ग्रामीण एसपी के दिशा-निर्देश पर बुधवार को सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान महिला के घर से 840 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। छापेमारी दल में एसआई उत्तम कुमार पासवान, एएसआई सुशीला मुर्मू और पुलिस के जवान शामिल थे।


