अब कैंसर सेंटर के रूप में जाना जाएगा रांची का पारस अस्पताल

रांची | पारस हॉस्पिटल एचइसी में अब एक ही छत के नीचे कैंसर से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज होगा। 14 अप्रैल को रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैट स्कैन की सुविधा शुरू हो रही है। इसके साथ ही हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के माध्यम से जांच से लेकर इलाज तक अब मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगा। पारस हॉस्पिटल एचइसी के हेड व नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मदन गुप्ता ने कहा कि कैंसर के इलाज में सर्जरी, कीमेथेरेपी और रेडिएशन की जरूरत होती है। पारस हॉस्पिटल में अब इन तीनों तकनीक से मरीजों का इलाज होगा। इन सभी सुविधाओं के होने से अब मरीजों को बड़े शहर में नहीं जाना पड़ेगा। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी के साथ ही साथ कैंसर सेंटर के रूप में पारस हॉस्पिटल जाना जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *