प्रखंड के पांचा गांव स्थित श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का एक दिवसीय वार्षिक महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर विविध धार्मिक अनुष्ठान जैसे पूजन, हवन, भंडारा और दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया। संध्या में भक्ति जागरण व नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भक्तिमय वातावरण तैयार कर दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। समिति के अध्यक्ष विजय कुमार साहू, सचिव रवि कुमार साहू, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, उपाध्यक्ष आनंद महतो, सह सचिव दिलीप महतो, उप कोषाध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, राजधाम साहू सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।


