लुधियाना| इस्लामगंज रोड स्थित प्राचीन वैष्णो मंदिर (हाथी वाला) में खाटूश्याम सेवा समिति व मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खाटू श्याम संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित महेश तिवाड़ी के सान्निध्य में मुख्य यजमान चौधरी परिवार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। भजन गायक वरुण अग्रवाल ने सुमधुर भजनों से संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर कमेटी ने विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया और संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी प्रधान जसबीर सिंह कालड़ा समेत शामसुंदर, उत्तम राठौर, अशोक मग्गो, मीणा चौधरी, विकास चौधरी, दीक्षा चौधरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। खाटू श्याम जी का संकीर्तन का संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा।


