मेरे बैद गुरु गोबिंद, हर हर नाम औउखद मुख देवे…

भास्कर न्यूज |लुधियाना बीआरएस नगर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में प्रसिद्ध रागी भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।समागम की शुरुआत भाई मनप्रीत सिंह ने वाहेगुरु सिमरन से की। इसके पश्चात उन्होंने शबद सो क्यों बिसरे जिन सब की दिया का अर्थ समझाते हुए कहा कि उसे कैसे भुला दें जिसने हमें सब कुछ दिया है यह पंक्ति ईश्वर की अपार कृपा की याद दिलाती है।सभी संगत ने मिलकर संगती रूप में कीर्तन किया, जिससे वातावरण पूर्णत भक्तिमय हो गया। इसके बाद भाई मनप्रीत सिंह ने शबद मेरे बैद गुरु गोबिंद, हर हर नाम औउखद मुख देवे का भावपूर्ण कीर्तन कर संगत को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। समागम के दौरान संगत ने बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा दरबार गुंजायमान कर दिया।गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सत्यपाल सिंह, गुलबहार सिंह, गुरमीत सिंह एवं सुरिंदर सिंह किवी ने भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाई मनप्रीत सिंह ने संगत से 13 अप्रैल को खालसा साजना दिवस पर अपने बच्चों को अमृत संचार में शामिल कर गुरु के सिख बनाने की अपील की। असली सिख वही है जो गुरु के पांच ककारों से प्रेम करता है और गुरबाणी से जुड़ता है। अंत में गुरु ग्रंथ साहिब जी का हुक्मनामा लिया गया और लंगर वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *