भास्कर न्यूज | लुधियाना भगवान महावीर सेवा सोसायटी की महिला शाखा ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर चुहड़पुर लादियां स्थित स्व. जगत राम दर्शना जैन मेमोरियल विद्या मंदिर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों और उनके परिवारों को लंगर, प्रसाद और खाद्य सामग्री वितरित की। साथ ही अंकित-विदुषी जैन, कविता जैन परिवार ने रैजल जैन के जन्मदिन पर स्टेशनरी और फलों के पैकेट दिए। जतिन मल्होत्रा के जन्मदिन पर प्रियंका पूरी मल्होत्रा और वंदिता जैन की ओर से कॉपियां, पेंसिल, कलर, दूध, वेफर, चॉकलेट और बिस्किट भी वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में नीलम जैन, ऋचा जैन, राकेश जैन, डॉ. बबिता जैन, मीणा देवी और ज्योति सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


