स्टोर कीपर ने चोरी कर 10 करोड़ की दवाइयां बेच दीं

लुधियाना| दवा कंपनी के स्टोर कीपर ने 2 पूर्व कर्मियों व अन्यों के साथ मिलकर कंपनी को 10 करोड़ की चपत लगा दी। इन लोगों ने दवाइयां चोरी कीं और बाजार में बेच दीं। स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने पर जांच की तो खुला हुआ। थाना मोती नगर पुलिस ने स्टोर कीपर समेत 7 पर मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान एसएएस नगर निवासी राजीव कुमार(स्टोर कीपर), गोपाल नगर निवासी अश्वनी कुमार(एरिया सेल्स मैनेजर), दुगरी निवासी हरप्रीत सिंह(मेडिकल रिप्रजेंटेटिव), चरण नगर निवासी दीपक कुमार(मेडिकल रिप्रजेंटेटिव), भाई हिम्मत सिंह नगर निवासी डिंपल कालड़ा (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव), इस्‍लाम गंज निवासी जसपाल सिंह (बिजनेस एग्जीक्यूटिव), सुखदेव एन्क्लेव निवासी अजय कुमार(सेल्स एग्जीक्यूटिव) के रूप में हुई है। पुलिस ने ये मामला एरीन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के राकेश बहल की शिकायत पर दर्ज किया है। रराकेश का कहना है कि आरोपी राजीव उनकी कंपनी में स्टोर कीपर है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी हरप्रीत और दीपक भी उनकी कंपनी में पहले काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी हरप्रीत और दीपक ने स्टोर कीपर राजीव के साथ मिलकर स्टॉक में रखी दवाइयां निकाली। फिर बाकी सभी आरोपियों के साथ मिलकर इन लोगों ने दवाइयां बाजार में बेचीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *