छीना के विस क्षेत्र के प्रस्तावों पर रोक, हलका वेस्ट के सभी प्रस्ताव पास किए

लुधियाना| आप और कांग्रेस वर्कर में विवाद हो गया। आरोप है कि कांग्रेस के कुछ वर्करों ने कार में टक्कर होने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला किया। आप नेता अनीश खान 9 अप्रैल की देर शाम को राजगुरु नगर में वोटर लिस्ट लेकर वोटरों के नाम-पते चेक कर रहे थे। उनका कहना है कि कार में 8-9 युवक आए और उन्होंने कार में टक्कर लगने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि युवकों में कुछ कांग्रेसी वर्कर थे। आरोप है कि युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। विवाद के बाद पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मुझे जेल भेज सकते हैं: आशू: पूर्व मंत्री आशू ने कहा कि पंजाब सरकार धक्केशाही कर रही है। डेवलपमेंट के काम नहीं हो रहे हैं। जनता की समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। बाहरी लोग वार्ड में घूम रहे हैं जिनके संबंध में प्रशासन को शिकायत की गई है। लुधियाना वेस्ट हलके के उपचुनाव से पहले बुलाई गई एफएंडसीसी की अहम मीटिंग फिर विवादों में है। शहर की सरकार के तौर पर मेयर इंद्रजीत कौर ने कैंप हाउस में वीरवार को एफएंडसीसी की मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में सिर्फ हलका वेस्ट के डेवलपमेंट के सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई लेकिन हलका साउथ की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के हलके से जुड़े प्रस्तावों पर ऐतराज लगाकर मंजूर नहीं किया। ऐसा सिर्फ यही नहीं हुआ है कि मेयर ने अकेले हलका साउथ के विकास कामों को मंजूरी देने के लिए स्पेशल कमेटी गठित कर दी है। इसका चेयरमैन प्रिंस जौहर को बना दिया है। इससे नाराज विधायक छीना शाम को मेयर आवास पहुंच गईं और कड़ा विरोध किया। वहीं, विधायक ने साफ कह दिया कि है कि वे इस तरह के भेदभाव के संंबंध में पार्टी हाईकमान को शिकायत कर दी है। वेस्ट उपचुनाव को लेकर वीरवार को मेयर कैंप ऑफिस में एफएंडसीसी की मीटिंग आयोजित की गई थी। पहले दिन 9 अप्रैल को मीटिंग में 150 से अधिक प्रस्तावों को मंजूर किया गया जबकि वीरवार को मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, कमिश्नर आदित्य डेचलवाल की मौजूदगी में कुल 327 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति प्रदान की गई। मीटिंग में हलका वेस्ट से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *