अमृतसर| बीएसएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 1.666 किलो हेरोइन की खेप बरामद की। बुधवार की रात बॉर्डर पर ड्रोन की हलचल दिखी। इसके बाद बीएसएफ ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग से मिली जानकारी के आधार पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। रात 11:10 बजे जवानों को एक संदिग्ध पैकेट मिला। वीरवार की सुबह 2 और पैकेट बरामद हुए। तीनों पैकेट देहातीे के गांव हाशिमपुरा के पास मिले। इनका कुल वजन 1.666 किलो है।


