श्री दुर्ग्याणा के गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्री रामचरित मानस के पाठ

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्री जानकी नवमी के पावन अवसर पर श्री रामचरित मानस मास पारायण पाठ का भव्य शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में रोजाना सुबह आयोजित हो रहे इस पाठ में वीरवार को भगवान राम सहित उनके सभी भाइयों का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोस्वामी तुलसीदास मंदिर के धर्मपाल, रवि अरोड़ा की अध्यक्षता में चल रहे पाठ दौरान संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना मुख्य रूप से शामिल हुए। पाठ से पहले गोस्वामी तुलसीदास जी की आरती की गई। इसके बाद श्री राम जी के जयकारे लगाते पाठ शुरू किया। जैसे ही राम समेत चारों भाइयों का जन्मोत्सव मनाया तो मंदिर में बैठे भक्तजन नाचने लगे। भजन मंडलियों की ओर से श्री राम नाम के भजन गाए गए। अंत में सभी भक्तों को बधाइयां के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पवन वधवा, गोपाल, राम गुलाटी, विक्की मेहरा, कपिल, सतीश समेत भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *