अमृतसर | तरनतारन के गांव कंग में स्थित सद्दी मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए भगतों द्वारा मंदिर कमेटी को दान और वित्तीय मदद दी जा रही है। इस संदर्भ में जालंधर से रमेश चंद शर्मा के पारिवारिक सदस्यों ने मंदिर में सेवा की और गुप्ता दान किया। मुख्य सेवादार शम्मी कंग ने और वित्तीय सहायता स्वीकार की। शम्मी ने बताया कि रमेश चंद की धर्म पत्नी प्रेम शर्मा, पुत्रवधू नेहा शर्मा, पौत्र आर्यन शर्मा, भतीजा प्रो. संदीप कुमार शर्मा और मोनिका शर्मा ने मंदिर दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर हरपाल सिंह हैप्पी, बापू तरलोक सिंह, भजन कंग उपस्थित रहे।


