धर्म दिखावे के लिए नहीं, आत्मा की शुद्धि के लिए है : भारद्वाज

जालंधर| मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों ने सामूहिक हवन किया। ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान समीर कपूर से विधिवत वैदिक रीति के अनुसार पूजन कराकर सपरिवार हवन-कुंड में आहुतियां डलवाईं। इस मौके पर धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके संदेश, सिद्धांतों और विचारों से भक्तों को अवगत कराया। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद, नस्लवाद, जातिवाद, आपसी झगड़ों से संपूर्ण संसार ग्रसित है। चारों ओर हाहाकार मचा हो, प्राणीमात्र सुख-शांति, आनंद के लिए तरस रहा हो, ऐसे नाजुक क्षणों में सिर्फ महावीर स्वामी की अहिंसा के संदेश विश्व शांति के लिए प्रासंगिक हो सकते हैं। धर्म दिखावे के लिए नहीं, आत्मा की शुद्धि के लिए है। इस मौके पर श्वेता भारद्वाज, दिशांत शर्मा, अमरिंदर कुमार शर्मा, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, नरेश, कोमल, जगदीश डोगरा, ऋषभ कालिया, रिंकू सैनी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *