जालंधर | लुइस ब्रेल वेलफेयर एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड की ओर से 12 अप्रैल को रामगढ़िया कॉलेज नजदीक शिवपुरी मंदिर आदमपुर में 17वां नेत्रहीन व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दस्तावेज बनाने के लिए कैंप लगाया जा रहा है। संस्था के प्रधान विक्रांत दत्ता ने बताया कि कैंप सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक लगेगा। इसमें यूडी आईडी कार्ड, अंगहीनता सर्टिफिकेट, रेलवे कंसेशन सर्टिफिकेट, पेंशन फार्म, रेलवे ई-कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड व अन्य विशेष दस्तावेज बनाए जाएंगे।


