भास्कर न्यूज | जालंधर भगत महासभा की ओर से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर जी की 134वीं जयंती को समर्पित कैलेंडर रिलीज किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि दलित समाज को डॉ. बीआर अंबेडकर जी पर गर्व है। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए महत्व पूर्ण भूमिका निभाई। भगत ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन न केवल संविधान निर्माण में बल्कि सभी के साथ एक समान व्यवहार हो, इसके लिए खपा दिया। उन्होंने संविधान के जरिए सभी को समानता का अवसर प्रदान किया। इस दौरान प्रो. राज कुमार भगत, कमल भगत, दर्शन डोगरा, नरिंदर भगत, विनोद भगत, प्रो. रणजीत भगत, त्रिलोक भगत, राकेश राणा, अरुण संदल, विनोद बोबी व अन्य लोग उपस्थित थे। डॉ. अंबेडकर जयंती को समर्पित कैलेंडर रिलीज करते भगत महासभा के सदस्य।


